मध्यप्रदेश
गोरमी समाजसेवी गुर्जर की पुण्यतिथि पर अस्पताल में मरीजो को किये फल वितरण
(अशोक सिंह नरवरिया) की रिपोर्ट गोरमी। नगर के जाने-माने समाजसेवी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद सिंह गुर्ज पटेल की द्वितीय पुण्यतिथि पर गोरमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण किए गए इस अवसर पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित नगर के गणमान्य जनों ने समाजसेवी स्वर्गीय गुर्जर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर उपस्थित नगर के गणमान्य जनों ने कहा की स्वर्गीय नरेंद सिंह गुर्जर ने पूरे जीवन गरीब असहाय व्यक्ति की मदद में लगाया उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी समाज में अलख जगाई वह आम आदमी की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते थे आज उनकी कमी हम सब लोगों को हमेशा महसूस होती है इस अवसर पर मुख्य रूप से जगत सिंह यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक गोकुल सिंह परमार प्रेम शंकर ओझा राजीव सिंह भदोरिया रामवीर गुर्जर उज्जवल कटारे डॉ वेद प्रकाश शर्मा सुरेश सोनी विजेंद्र सिंह गुर्जर डॉक्टर कुशल पाल सिंह गुर्जर सहित उनके परिवार जन उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट कुशल पाल सिंह गुर्जर ने किया।






