ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रीवा के सोहागी पहाड़ उतरते समय ट्रेलर में पीछे से घुसी बस, 3 से 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, अधिकारिक पुष्टि शेष

रीवा: हादसाग्रस्त बसरीवा जिले के नेशनल हाईवे 30 में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में तीन से पांच लोगों के मौत की बात सामने आ रही है। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल है। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला है। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आधा दर्जन थानों का पुलिस बल पहुंच गया है।सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से चलकर रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। लेकिन पहाड़ उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है। दावा है कि बस की केबिन में तीन से चार लोग फंसे है। जबकि एक गंभीर घायल अस्पताल दम तोड़ दिया है।घटनास्थलहैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी बसचर्चा है कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। जिसमे ज्यादातर लोग श्रमि​क है। जो दीपावली त्योंहार को लेकर अपने गृह ग्राम लौट रहे थे। अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे। बड़े हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन घटनास्थल पर पहुंचे है। जिला प्रशासन द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गई है।सतना में सीएम का कार्यक्रम, प्रशासन ने लगाई ताकतबता दें कि 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवरा​ज सिंह चौहान सतना आ रहे है। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी ताकत लगाते हुए सोहागी पहाड़ में कैंप कर रहा है। आरटीओ मनीष त्रिपाठी की मदद से कई क्रेनों की मांग की गई है। जिससे सुबह होने से पहले रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा सके।ये ​अधिकारी पहुंचे घटनास्थलहादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी नवनीत भसीन, मऊगंज एएसपी विवेक कुमार लाल, एसडीओपी त्योंथर समरजीत सिंह, सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी, चाकघाट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल सहित आसपास के आधा दर्जन थानों का बल पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button