ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

रुद्र हेलीकॉप्टर क्रैश में राजस्थान के तीन जवान शहीद

जयपुर| अरुणाचल प्रदेश के सियांग में शुक्रवार को सेना का रुद्र हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में राजस्थान के तीन जवान शहीद हो गए। हनुमानगढ़ के विकास भांबू, उदयपुर के मुस्तफा बोहरा और झुंझुनूं के रोहिताश्व कुमार शहीद हो गए है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शहादत को नमन किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि संकट की घड़ी शोक संतप्त परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करें।  दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ है। मैं जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं।
हादसें में 3 जवान शहीद
हादसे में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हुए है। इनमें से 3 राजस्थान के है।  हनुमानगढ़ के विकास भांबू  9 जून 2018 को 68 आर्मड रेजिमेंट में आर्मी एवीएशन में स्थाई रूप से कमिशन हुए थे। उन्होंने एवीएशन में जाने से पहले लेह और रुड़की रेजीमेंट में काम किया था। मेजर विकास के परिवार में पिता भागीरथ भांभू, पत्नी श्रेया चौधरी और बेटी ख्वाहिश है। मेजर विकास का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामपुरिया में हनुमानगढ़ में किया जाएगा।
झुंझुनूं के रोहिताश्व खैरवा शहीद
इसी प्रकार झुंझुनूं के रोहिताश्व कुमार 2010 में सेना में टेक्निकल पद पर भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पिता विद्याधर खैरवा, माता चूकी देवी, पत्नी और बेटी रितिका है। रोहित के पिता खेती बाड़ी करते हैं। रोहित ने शुक्रवार सुबह ही पत्नी से फोन पर बात की थी। वे पिछले महीने ही छुट्टी बिताकर गए थे। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि जवान रोहिताश्व खैरवा की पार्थिव देह रविवार को आएगी।
उदयपुर के मुस्तफा शहीद
हादसे में उदयपुर के मेजर मुस्तफा जकीउद्दीन बोहरा शहीद हो गए है। उदयपुर के खेरोदा निवासी मुस्तफा की खेरोदा के उच्च शिक्षा मंदिर में प्राइमरी पढ़ाई हुई थी। इसके बाद पूरा परिवार उदयपुर शहर के हाथीपोल इलाके में रहने लग गया। शहर के सेंट पास स्कूल में 12 वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद एनडीए की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उन्हें बचपन से पायलट बनने का शौक था। हाल ही में उसका तबादला हो गया था।

Related Articles

Back to top button