ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

चिटि्ठयां भेजकर टीचर्स के कैरेक्टर पर उछालता था कीचड़, पोल खुली तो लिखित में माफी मांगी

मुरादाबाद: मुरादाबाद में शिक्षा विभाग में पिछले कुछ समय से फर्जी नाम – पते से चल रही लेटरबाजी के पीछे एक खंड शिक्षा अधिकारी का नाम सामने आया है। पता चला है कि एक माह पहले कुछ टीचर्स के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाते हुए अधिकारियों को भेजी गई चिट्‌ठी एबीएसए ने ही लिखी थी। मामला उजागर होने के बाद एबीएसए ने संबंधित टीचर्स से लिखित में माफी मांगी है। मुरादाबाद में तैनात एबीएसए के हाथ जोड़कर माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया है।टीचर्स के अफेयर की झूठी कहानी रचीएबीएसए ने ये चिट्‌ठी योगेंद्र सिंह चौहान निवासी नई बस्ती पाकबड़ा से नाम से लिखी थी। ये लेटर जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक और सचिव माध्यमिक एजुकेशन को भेजा गया था। इसमें मुरादाबाद में तैनात दो प्रवक्ताओं और एक महिला प्रवक्ता के बारे में अमर्यादित बातें लिखी गई थीं। इनमें से 2 प्रिंसिपल की कुर्सी पर हैं। टीचर्स के आपस में अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए लेटर में और भी कई आरोप लगाए गए थे।टीचर्स ने पुलिस से की थी शिकायतएबीएसए की ओर से फर्जी नाम से अधिकारियों को भेजे गए इस लेटर से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। लेटर के आधार पर डीआईओएस ने मामले में जांच के आदेश भी कर दिए। लेकिन जब ये जानकारी संबंधित टीचर्स को हुई तो उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत कर दी। जिन तीन प्रवक्ताओं के खिलाफ ये लेटर लिखा गया था, उनमें से 2 ने सिविल लाइंस में और एक ने मझोला थाने में तहरीर देकर लेटर डालने वाले का पता लगाने की मांग की।पोस्ट ऑफिस के CCTV से पकड़ा गया ABSAपुलिस के साथ ही संबंधित टीचर्स भी अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गए। छानबीन हुई तो पोस्ट ऑफिस के CCTV कैमरे ने सारा राज उगल दिया। लेटर पोस्ट करते मुरादाबाद का ही एक एबीएसए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गया।एक्शन से बचने को मांगी लिखित माफीसीसीटीवी से एबीएसए का नाम सामने आने के बाद विभाग में हलचल और भी बढ़ गई। फर्जी नाम से लेटर लिखकर एबीएसए ने जिन टीचर्स के चरित्र की धज्जियां उड़ाई थीं, वे मामले में FIR पर अड़ गए। मामला बढ़ता देख एबीएसए ने माफी मांग ली। दोनों पक्षों में सुलह-समझौते के लिए बाकायदा कांशीराम नगर में एक टीचर के घर बैठक हुई। यहां एबीएसए ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी।माफीनामे में ये कहा एबीएसए नेमुरादाबाद जिले में तैनात एबीएसए ने अपने माफीनामे में कहा है -“योगेंद्र चौहान के नाम से …(टीचर्स के नाम) के विरुद्ध शिकायत मैंने कुछ व्यक्तियों के बहकावे में आकर कर दी थी। जिसमें चारित्रिक आरोप आदि भी लगाए…जिसका मुझे खेद है। मैं क्षमा प्रार्थी भी हूं।मैंने खेद व्यक्त करते हुए क्षमा प्रार्थना की है। सभी उपस्थित सदस्यगणों ने सहमति व आपसी गलतफहमियां दूर हो गई हैं। मैं पुन: शिकायत के संबंध में खेद व्यक्त करते हुए क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य में किसी के बहकावे में नहीं आऊंगा।”पत्नी के साथ मिलकर करता था शिकायतमाफीनामे पर एबीएसए के साथ ही उसकी पत्नी के भी दस्तखत हैं। एबीएसए की पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। आरोप है कि पति-पत्नी दोनों मिलकर लेटर लिखते थे। माफीनामे के साथ ही माफीनाम लिखते हुए और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए एबीएसए का वीडियो भी सामने आया है।परिवार पर बात आती है तो इंसान कुछ भी करता हैएबीएसए ने से अपने इस माफीनामे की पुष्टि की है। एबीएसए ने कहा- “बात जब परिवार पर आती है तो इंसान कुछ भी कर जाता है। मेरी पत्नी के खिलाफ तमाम शिकायतें की गईं, जिनका पुलिंदा मेरे पास है। उस दिन दोनों पक्षों की बैठक में दिल पर हाथ रखकर सच बोलने की बात कही गई तो मैंने सारा सच स्वीकार करके पूरी बात बताई थी। सारी गलतफमियां दूर हो चुकी हैं। मैं और मेरा परिवार बहुत ही सज्जन है।

Related Articles

Back to top button