ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

Live in Relationship : ‘जांच के बाद ही दर्ज होगा रेप का केस’

मध्य प्रदेश भोपाल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिव इन रिलेशनशिप पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब ऐसे मामलों में दुष्कर्म या यौन शोषण की शिकायतों पर गहराई से जांच के बाद ही FIR दर्ज की जाएगी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ज्यादातर मामलों में बाद में गवाह बदल जाते हैं या शिकायत झूठी पाई जाती है या फिर मामला संदिग्ध पाया जाता है। इसलिए अब पुलिस द्वारा पूरी तहकीकात के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब शिकायत मिलने पर पुलिस पहले दोनों पक्षों को ध्यान से सुनेगी. अब सिर्फ आरोप लगाने वाले का ही नहीं, बल्कि उसके पार्टनर का भी पक्ष सुना जाएगा. आरोप सही पाए जाएंगे तो ही मामला दर्ज किया जाएगा.

पहले उसकी तफ्तीश होगी और फिर एफआईआर दर्ज

गृह मंत्री पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे और उस दौरान उन्होने कहा कि अक्सर देखा गया है कि ये शिकायतें बाद में झूठी पाई गई। इसीलिए अब लिव इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पहले उसकी तफ्तीश होगी और फिर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामले में उन्होने बताया कि आरोपी राहुव नवलानी की गिरफ्तारी हो गई है।

इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त कर लिया गया है और अब डाटा रिट्रीव किया जा रहा है। इसके माध्यम से जो जानकारी मिलेगी उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button