ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

धनतेरस आज, शाम को करें दीपदान, चंद्रमा बदलेगा राशि

उज्जैन. पंचांग दैनिक उपयोग की वस्तु है। इसके माध्यम से हमें न सिर्फ रोज के शुभ मुहूर्तों की जानकारी मिलती है बल्कि ग्रह-नक्षत्र के बारे में भी आसानी से जाना जा सकता है।पंचांग के पांच अंग बताए गए हैं, ये हैं- योग, नक्षत्र, करण, वार और तिथि। इन सभी की सूक्ष्म गणना के आधार पर ही सटीक पंचांग का निर्माण किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय.

आज मनाया जाएगा धनतेरस पर्व
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेरदेव की पूजा की जाती है और यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है। धनतेरस पर खरीदी का भी विशेष महत्व है। इस दिन बर्तन, आभूषण व अन्य चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहेंगी और शुभ फल प्रदान करेंगी।

22 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 October 2022)
22 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 06:00 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 01.50 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नत्रक्ष होने से लुंबक और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा ब्रह्म, इंद्र और त्रिपुष्कर नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:20 से 10:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

22 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय – 6:30 AM
सूर्यास्त – 5:51 PM
चन्द्रोदय – Oct 22 3:21 AM
चन्द्रास्त – Oct 22 4:12 PM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक

22 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 1:36 PM – 3:01 PM
कुलिक – 6:30 AM – 7:55 AM
दुर्मुहूर्त – 08:01 AM – 08:47 AM
वर्ज्यम् – 09:15 PM – 10:54 PM

Related Articles

Back to top button