ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सिनेमाघरों में लौटेगी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी

निर्देशक सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी जैसे कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का प्रोमशन जोर-शोर से चल रहा है और सूरज बड़जात्या भी इस फिल्म को हिट करवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जो सलमान खान के साथ होगी। सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है और अब दोनों एक साथ एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं।

सूरज बड़जात्या ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म का एलान किया है, जिसके काम पर वह ‘ऊंचाई’ के रिलीज होने के बाद लग जाएंगे। निर्देशक ने कहा कि ऊंचाई के बाद वह सलमान के साथ फिल्म बनाएंगे। इस इंटरव्यू में सूरज से जब पूछा गया कि वह किस तरह की फिल्म सलमान खान के साथ मनाएंगे? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह एक फैमिली फिल्म होगी, जिस में हंसी मजाक, गाने आदि सब होंगे। इस बातचीत में इन्होंने इस बात का भी हिंट दे दिया कि इस फिल्म में भी सलमान खान का नाम प्रेम होगा। बता दें कि कई फिल्मों में सलमान खान के किरदार का नाम प्रेम रहा है और दर्शकों ने हमेशा उनके अंदाज को पसंद किया है।

सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी काफी पुरानी है और यह जोड़ी सिनेमा की दुनिया में हिट भी रही है। सलमान ने सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में काम किया है और हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस लिस्ट में ‘हम आपके हैं कौन’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम साथ साथ हैं’ समेत कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। वहीं, अब दोनों बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई बडे़ प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें ‘किक 2’, ‘किसी का भाई किसी का जान’ और ‘टाइगर 3’ शामिल हैं। इसके अलावा, सलमान शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो करेंगे। बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर भी काम शुरू कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button