ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एक परिवार के दो लोग घायल, पीड़ित बोले- शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

बागपत: बागपत के घिटोरा गांव में दबंग मां और बेटे ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में परिवार के 2 लोग घायल हो गए और वे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने खेकड़ा पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पीड़ित मोहित ने खेकड़ा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के एक व्यक्ति अवधेश और उसकी मां ने मामूली सी बात को लेकर उनके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। साथ ही तमंचा हाथ में लेकर पूरे परिवार को डराया धमकाया। दबंगों की मारपीट में पीड़ित परिवार के 2 लोग घायल हो गए। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायलों का स्थानीय लोगों ने उपचार कराया। पीड़ित परिवार पूरे मामले को लेकर दहशत में हैं। पीड़ित परिवार ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस बोली- मामले की हो रही जांचखेकड़ा कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मारपीट के मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button