ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, बोले- दरबार के ही एक सिपाही के रूप में कार्य करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

सिरसागंज: फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ.अशोक बाजपेई का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां वह गांधी मंडी स्थित पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।सांसद ने बताया कि अयोध्या में दीपोत्सव में इस बार 17 लाख दीपक जलाए जाएंगे। पिछली बार 32 घाटों पर दीप जलाए गए थे। इस बार 40 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। अयोध्या में यह अद्भुत दीपावली होगी। प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल होंगे।यूपी में प्रधानमंत्री की योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंच रही हैंप्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन में यूपी के नंबर वन बनने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी कार्यक्रम भारत सरकार और राज्य सरकार के हैं। लगभग सभी में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। इसका कारण है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में प्रधानमंत्री की योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंच रही हैं। सभी योजनाओं को मूल रूप देने का काम मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश नंबर वन बनने पर बधाई दी है।यह फोटो राज्यसभा सांसद डॉ.अशोक बाजपेई का हैकार्यकर्ताओं के साथ बैठे राज्यसभा सांसद डॉ.अशोक बाजपेईमल्लिकार्जुन का अध्यक्ष बनना लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक अच्छी शुरुआतकांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि अभी तो अध्यक्ष बने हैं। उसके बाद किस प्रकार से स्वतंत्र रूप से काम करने को मिलता है। यह फिर केवल प्रॉक्सी अध्यक्ष बनके रह जाता है। मुझे ऐसा लगता है कि वह दरबार के ही एक सिपाही के रूप में कार्य करेंगे। जो आदेश होंगे उनका पालन करेंगे।अगर स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं तो मैं समझता हूं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही मुलायम सिंह यादव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह देश के लोकतांत्रिक प्रणाली में वह एक अनोखे नेता थे जोकि जन-जन से जुड़े थे।

Related Articles

Back to top button