ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, साल भर में 264 पुलिसवाले कर्तव्य पर हुए न्यौच्छावर

मंडला: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन मंडला में आयोजित कार्यक्रम में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस साल देश में शहीद हुए 264 पुलिसकर्मियों को नम आंखों के साथ याद किया।शुक्रवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने सभी 264 शहीदों के नाम पढ़ कर अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाया। जिसके बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने बारी-बारी शहीदों को नमन किया। साथ ही पुलिस जवानों ने परेड करके वीर जवानों को सलामी भी दी। इससे पहले जिले के शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।हर साल मनाया जाता है स्मृति दिवसइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले एक वर्ष में शहीद हुए पुलिस और अर्ध-सैनिक बल के जवानों की याद में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसके तहत पुलिस लाइन मंडला में भी पिछले वर्ष शहीद हुए 264 पुलिसकर्मियों को याद कर सलामी दी गई।साथ ही पूर्व में शहीद हुए जिले के पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी, शहीदों के परिजनों सहित आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button