ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों को दी जा रही समझाईश, 125 किलो पॉलीथिन और डिस्पोजल गिलास जब्त

बुरहानपुर (म.प्र.): बुरहानपुर नगर निगम की टीम द्वारा शहर में प्रतिदिन अभियान चलाकर पॉलीथिन और डिस्पोजल गिलास जब्त किए जा रहे हैं। इसके तहत गुरुवार को भी कार्रवाई कर 125 किलो पॉलिथिन, डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए थे। साथ ही कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया था। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया ने बताया गुरुवार को शहर में अलग अलग टीम ने निरीक्षण कर 12 दुकानों से 125 किलो पॉलीथिन और डिस्पोजल गिलास जब्त किए। प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन बेचने पर दुकानदारों पर 30 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया।प्रतिबंधित है अमानक पॉलीथिन का क्रय-विक्रयअमानक पॉलीथिन का क्रय-विक्रय और उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। प्रशासन ने पहले से ही निर्देश जारी कर अमानक स्तर की पॉलीथिन उपयोग नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, संजय तिवारी, कुलभूषण खरबंदा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे। पॉलीथिन जब्त कर उसे वाहन में भरकर निगम ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button