ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

अल्पविराम उपयोग से करें आंनद की अनुभूति~ अखिलेश अर्गल , सी.ई.ओ. ; रा. आ. स

ग्वालियर ,आनंद विभाग मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा ग्वालियर जिले के 50 आनंदकों के लिये पांच दिवसीय ऑनलाइन अल्पविराम कार्यक्रम भोपाल से जीतेश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में जिला ग्वालियर के ट्रेनिग कॉर्डिनेटर विजय कुमार (उपमन्यु ) डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर (आनन्द) के साथ मास्टर ट्रेनर कौशल किशोर बुटोलिया , दीप्ति उपाध्याय , डॉ. रूपा आनंद आनंदम सहयोगी गजेंद्र सरकार विभिन्न आनंद सत्रों का संचालन किया गया । मास्टर ट्रेनर ई. ए. के. शर्मा एवं आनंदम सहयोगी भारती शाक्य , तृप्ति शर्मा , सुनील चोपड़ा द्वारा प्रदत सहयोगी भूमिका का निर्वहन किया गया । म. प्र.राज्य आनन्द संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश अर्गल ने ग्वालियर आनंदक टीम को जिले के आनंदको के लिए निरंतरता में अल्पविराम आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भौतिक सुख संपन्नता जीवन जीने के लिए तो आवश्यक है पर उसका आनंद से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है । आंनद को जानने अनुभव करने हेतु हमें स्वयं के भीतर जाकर ही उसका एहसास करना होगा उनके द्वारा अल्पविराम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्पविराम का प्रयोग हमें आनन्द की अनुभूति की ओर अग्रसर करता है । जरूरी नहीं है कि सफल होने पर ही खुशियां कदम चूमे , संपूर्णता में किए गए प्रयास भी हमें आनन्द देते हैं । पांच दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम में शांत समय में आत्मपोषण के निमित्त विचारबिंदुओं के साथ आंनद सत्रों के अन्तर्गत आनन्द की ओर ; जीवन का लेखा- जोखा: मदद , कृतज्ञता, माफ़ी मांगने, क्षमा करने के संतुलन ; चिंता भय को जानकर चिंता के दायरे से समाधान की दिशा को प्राप्त करना एवं फ्रीडम ग्लास तथा मौन की शक्ति पर सत्रों का 07 से 12 अक्टूबर तक संचालन हुआ । उक्त अल्पविराम कार्यक्रम ग्वालियर के आनंदकों हेतु स्वयं को जानने , मौन की शक्ति को पहचानने , तनाव से मुक्ति , चिंताओं को नए नजरिए से देखने और आंनद को जीवन में महसूस करने हेतु उपयोगी साबित हुआ । जिसमें सहभागी आनंदको ने अपने अनुभव साझा किये और जीवन में शान्त समय के अभ्यास को अपनाने का संकल्प लिया । *सादर प्रकाशनार्थ:~* 👏 *विजय कुमार (उपमन्यु);* *डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर(आनन्द)* *राज्य आनन्द संस्थान;* *आनन्द विभाग ; जिला-ग्वालियर* 📲 *9074090905*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button