ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

स्कूल जाते समय तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर, हादसे के बाद हुआ फरार; घायल रीवा रेफर

सीधी: सीधी जिले में अमिलिया थाना क्षेत्र के मूड़ा पहाड़ शिव मंदिर के पास एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गया है। शिक्षक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।सीधी जिले के जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल में संकुल केंद्र अमिलिया के कोरौली कला में तैनात शिक्षक अरुण कुमार पटेल पिता सत्यनारायण पटेल (48) ग्राम पाडर से स्कूल जा रहे थे। वह शिव मंदिर के पास पहुंचे तभी पिपराही से तेज रफ्तार हाईवा आ रही थी। उसकी चपेट में आने से उनके दोनों पैर टूट गए हैं। एक्सीडेंट होने के बाद तेज रफ्तार हाईवा मौके से भाग गया है।राहगीरों ने दी 108 एंबुलेंस को सूचनाराहगीरों ने ही 108 एंबुलेंस अमिलिया को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायल शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया लाई। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया।गंभीर स्थिति में रीवा रेफरघायल शिक्षक की स्थिति काफी गंभीर है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद 108 एंबुलेंस से रीवा के लिए रेफर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button