ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

वेश्या समाज से आईं नटी बिनोदिनी का किरदार निभाएंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हाल ही में अनाउंसमेंट की है कि वह एक नई बायोपिक करने वाली हैं जिसमें वह बंगाल की पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट नटी बिनोदिनी का किरदार निभाएंगी। कंगना की इस अनाउंसमेंट के बाद सभी नटी बिनोदिनी के बारे में और जानना चाहते हैं। नटी बिनोदिनी का जन्म कोलकाता में वेश्यावृति समाज में हुआ था। नटी ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में की थी और 23 साल की उम्र में उन्होंने काम करना छोड़ दिया। नटी का परिवार काफी गरीब था और ऐसा कहा जाता है कि वे प्रॉस्टिट्यूशन में भी शामिल थे। इतना ही नहीं नटी ने अपनी बायोग्राफी में खुद को भी प्रोस्टिट्यूट कहा है। नटी की शादी 5 साल की उम्र में हो गई थी, लेकिन फिर उनका पति से कोई कनेक्शन नहीं रहा।

नटी ने ग्रेट नेशनल थिएटर में द्रौपदी के छोटे रोल से डेब्यू किया था। उन्होंने बंगाल थिएटर में भी काम किया था। इसके बाद नटी ने फेमस एक्टर और प्ले राइटर गिरी चंद्र घोष से एक्टिंग सीखी और फिर 1883 में दोनों ने मिलकर स्टार थिएटर की शुरुआत की।

एक अच्छी एक्ट्रेस होने के बावजूद नटी को समाज द्वारा काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा था। नटी को राइटिंग भी बहुत पसंद थी और उन्होंने खुद की ऑटो बायोग्राफी अमर कथा भी लिखी। इसके अलावा उन्होंने कई कविताएं और कहानियां भी लिखी थीं। ऐसा कहा जाता है कि नटी को अपनी जिंदगी में कई धोखे मिले और इसके बाद ही उन्होंने थिएटर से मुंह मोड़ लिया है। इतना ही नहीं, उनकी एक बेटी भी थी, लेकिन 12 साल की उम्र में वो भी दुनिया छोड़कर चली गई। वहीं नटी का निधन 41 की उम्र में हो गया था।

कंगना लगता है बायोपिक फिल्मों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। जयललिता के बाद कंगना अब फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे जो इंदिरा गांधी पर आधारित है। वहीं इसके बाद वह फिर नटी की बायोपिक में दिखेंगी। नटी बिनोदिनी को प्रदीप सरकार बना रहे हैं जिन्होंने परिणीता जैसी शानदार फिल्म बनाई।

Related Articles

Back to top button