ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

हाईकोर्ट पहुंची गहलोत-पायलट गुट की लड़ाई

जयपुर| राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की अदावत थमने का नाम नहीं ले रही। अशोक गहलोत अपने बयानों के जरिए आए दिन सचिन पायलट पर निशाना साधते रहते हैं। अब एक बार फिर गहलोत और पायलट गुट की लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। 2020 में सियासी संकट के समय विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायकों को जारी किए गए अयोग्यता नोटिस पर जल्द सुनवाई करने की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। मोहन लाल नामा की ओर से अधिवक्ता विमल चौधरी ने राजस्थान हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से विधायकों को दिए गए अयोग्यता के नोटिस पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए। जिससे इसकी वैधानिकता तय हो सके। राजनीतिक अस्थिरता के कारण सरकार का कामकाज नहीं हो पा रहा है। होईकोर्ट ने इस याचिका को मंजूर कर लिया है, ऐसे में इस पर जल्द सुनवाई भी शुरू हो सकती है।

Related Articles

Back to top button