ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पिस्तौल की नोक पर की मारपीट; फिर भी नहीं हारी हिम्मत, चोर से भिड़कर उसे पकड़वाया

कोरबा: कोरबा जिले में गर्भवती महिला की हिम्मत ने चोर को पकड़वा दिया। आरोपी ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, उसके साथ मारपीट की, उसका गला दबाया, इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार चोर पकड़ा गया। घटना बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रूकबहरी का है।थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने बताया कि किराना व्यवसायी पुरुषोत्तम लाल साहू अपने परिवार के साथ ग्राम रूकबहरी में रहते हैं। 17 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे घर में एक चोर घुस आया। आरोपी गैरेज की दीवार फांदकर आंगन में कूदा। इससे पुरुषोत्तम की बहू भूमिका साहू की नींद खुल गई। बहू ने पुरुषोत्तम को मोबाइल से कॉल किया और किसी के घर में घुस आने की आशंका जाहिर की।बालको थाना क्षेत्र में हुई घटना।बहू के फोन करने पर पुरुषोत्तम साहू अपने कमरे से बाहर निकले और घर की जांच करने लगे। इसी बीच बहू भूमिका के चीखने की आवाज उन्हें सुनाई दी। जब वो भागकर उसके कमरे में पहुंचे, तो वहां देखा कि एक व्यक्ति बहू का गला दबा रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है। जब तक पुरुषोत्तम अपनी गर्भवती बहू को बचाते, तब तक आरोपी ने उसके पेट पर लात भी मार दी, जिससे वो दर्द से तड़प उठी। आरोपी के हाथ में पिस्तौल भी था। शोर-शराबे की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य भी जग गए। आरोपी सभी को पिस्तौल के दम पर डराने लगा।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।इधर गर्भवती बहू भूमिका ने हिम्मत नहीं हारी और उसी हालत में चोर से भिड़ गई। परिवार वाले भी उसकी मदद के लिए आगे आए। इसी बीच पुरुषोत्तम के पिता दुर्गेश्वर प्रसाद भी कमरे में पहुंचे और सबकी मदद करने लगे। तब चोर ने दुर्गेश्वर प्रसाद से भी मारपीट की। आरोपी ने पुरुषोत्तम को भी दांत से काट लिया। लेकिन परिवारवालों ने मिलकर आरोपी को काबू में कर लिया। पुरुषोत्तम ने आरोपी के हाथ से पिस्तौल छीन ली।हल्ला सुनकर पड़ोसी भी तुरंत पुरुषोत्तम साहू के घर के बाहर जमा हो गए। सभी को मामला पता चला, तो उन्होंने बालको थाना पुलिस को खबर की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के निर्देश पर ASI एम एल डनसेना मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी के हाथ में जो पिस्तौल थी, वो भी नकली निकली। आरोपी की पहचान ग्राम रूकबहरी के ही रहने वाले सोमपाल केंवट के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमपाल को गिरफ्तार कर IPC की धारा 323, 34, 458, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button