ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री एवं उच्चशिक्षा मंत्री, दो घंटे देरी से समीक्षा

नर्मदापुरम: मप्र के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम को नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की विभागवार समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से हर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। मैदानी स्तर पर अभियान की माइक्रो मॉनिटरिंग की जाए। अभियान में सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाए। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अच्छा अवसर है, हर जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का। योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को निरस्त ना करें। नामांतरण, बंटवारा जैसे अन्य राजस्व प्रकरणों के भी आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण के निर्देंश दिए। बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अभियान के तहत अभी तक 1,65,361 आवेदन प्राप्त हुए हैं , जिसमें से 124412 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। 10,658 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। शेष 30278 आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक सोहागपुर ठाकुर विजयपाल सिंह, प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, एसपी पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह, जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक 6 बजे से शुरू होनी थी। लेकिन दोनों मंत्री रात 8 बजे सिवनी मालवा से नर्मदापुरम पहुंचे। जिससे दो घंटे देरी से बैठक शुरू हुई।

Related Articles

Back to top button