ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खंडवा बायपास रोड का सुधार कार्य महीनों बाद शुरू, लोगों को गड्ढों से मिला छुटकारा

हरदा: बायपास की हाे रही मरम्मत।खंडवा बायपास पर लगातार बड़े और छाेटे वाहनाें की प्रतिदिन लगातार आवाजाही हाेती रहती है। भारी वाहनाें के आने-जाने से सड़क की हालत खराब हाे गई थी। इस बार अधिक बारिश के कारण भी सड़क बेहद खराब हाे गई थी। करीब दाे किलाे मीटर की सड़क की जगह गड्ढाें ने ले थी। सड़क पर इतनी माेटी दरारें हाे गई थी, कई बार जाम लगने से इन दराराें में छाेटे वाहन के पहिए फंसने से चालक गिरकर घायल हो जाते थे। महीनाें बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।पीडब्ल्यूडी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुभाष पाटिल ने बताया 19 लाख का टेंडर लगाया था। इस राशि में पीडब्ल्यूडी विभाग में आने वाली अन्य सड़काें का मरम्मत कार्य भी शामिल हैं। सड़काें का सुधार कार्य शुरू हाे चुका है। दीपावली के पहले सभी सड़काें का मरम्मत कार्य पूर्ण हाे जाएगा। हर पांच साल में सड़क का नवीनीकरण कार्य हाेता है। खंडवा बायपास का भी नवीनीकरण का कार्य हाेना है जाे अगले साल बारिश बाद हाेगा।वाहन खराब होने की समस्या होगी दूरसड़कों के सुधार कार्य से वाहन चालकाें काे सुविधा हाे गई है। गड्ढाें के कारण वाहन फंस जाते थे। इससे कई बार वाहन खराब भी हुए। अधिकतर एेसी स्थिति बन जाती थी कि वाहन गड्ढे में फंस कर खराब हाे जाते थे। बड़े वाहनाें के खराब हाेने से जाने की स्थिति बन जाती थी। वाहन चालकों सहित पैदल चलने वालाें काे भी राहत मिली है। राहगिराें ने बताया सड़क पर गड्ढें हाेने से वाहन चालक बीच सड़क से न गुजर कर पैदल चलने वाली जगह से निकलते थे। इस कारण राहगीरों काे वाहनाें से जाेखिम हाेता था। वहीं धूल से भी राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button