मध्यप्रदेश
शिवपुरी सांची पार्लरों पर खुलेआम बेचे जा रहे तम्बाकू उत्पाद,प्रशासन मौन
शिवपुरी दुग्ध उत्पादों के नाम पर शहर में चल रहा गोरखधंधा। • आखिर मौन प्रशासन कब लेगा सुध।शिवपुरी। यूँ तो सरकार तम्बाकू उत्पादों को लेकर काफी सजगता दिखाती है और करोड़ो रूपये नशा मुक्त और तंबाकू उत्पादों को निषेध करने पर खर्च करती है,लेकिन शहर में चारों ओर फैली सांची पार्लरों पर खुले आम बीड़ी,सिगरेट के साथ साथ गुटखा बेचा जा रहा है। शुद्ध के लिये युद्ध मुहिम को तो बट्टा लग ही रहा लेकिन ये पार्लर तो खुले आम धीमा जहर बेच रहे है और प्रशासन की आंखों में खुले आम धूल झोंक रहे है। आखिर क्या कारण है जो जिम्मेदार इन पर कार्यवाही करने से हिचकिचाहट दिखाते है।क्या वजह है जो इन्हें खुलेआम धीमा जहर बेचने की इजाजत दी गयी है कई सवाल है जो आमजन के लिये अनसुलझे बने हुए हैं। देखना अब यह कि क्या प्रशासन को चेताने के बाद भी क्या कार्यवाही होती है या फिर आमजन की जान से खिलवाड़ बदस्तूर जारी रहता है।







