ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

मोबाइल से खुलेगा मौत का राज,पत्रकार की है दूसरी पत्नी;4 दिन बंद कमरे में पड़ा रहा शव

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा खन्ना में एक महिला का शव उसके मकान समराला रोड़ में मिला था। शव पड़ा होने का तब पता चला जब पिछले 3-4 दिन मकान से ही बदबू आने लगी। महिला की हत्या की गई है या उसे आत्म हत्या के लिए मजबूर किया गया यह जांच का विषय बना है।पुलिस के हाथ एक मोबाइल जरूर लगा है जिससे पुलिस दावा कर रही है कि इस मामले को वह सुलझा लेगी। महिला की पहचान परमजीत कौर (43) के रूप में है। महिला एक जिम ट्रेनर थी। पुलिस मुताबिक बताया जा रहा है कि महिला का पति खन्ना का ही पुराना पत्रकार रहा है लेकिन अब वह कही बाहर रहता है। बताया जा रहा है कि महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद भी चलता था। इसी कारण दोनों अलग-अलग रहते थे।शव घर से निकालते हुए पुलिस कर्मचारी।अब महिला ने किस वजह से मौत को गले लगाया इसका खुलासा जल्द पुलिस करने वाली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम मोर्चरी में रखवा दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा आज शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।शव को मोर्चरी में ले जाते कर्मचारी।बदबू आने पर हुआ खुलासाइलाके में पिछले 4 दिन से इतनी अधिक बदबू आने लगी कि लोगों को घर के बाहर से गुजरना तक मुश्किल हो गया। इलाके के लोगों ने पार्षद से बदबू आने की बात कही। लोगों को लगा कि शायद कोई जानवर मरा है जिस कारण बदबू आ रही है। पार्षद ने नगर कौंसिल व पुलिस को सूचित किया।मौके पर इलाका पुलिस पहुंची तो उन्हें संदेह हुआ कि मकान के अंदर किसी का शव है। जांच के बाद महिला परमजीत कौर के भाई जगदीश को बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस घर में दाखिल हुई। पुलिस ने देखा कि महिला का शव गला हुआ था।महिला के भाई जगदीश ने बताया कि उसकी बहन कई दिनों से लापता थी और उसके बड़े भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। आज मोल्ला निवासियों ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के घर से बदबू आ रही है जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे।जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।उसकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव पूरी तरह सड़ चुका था। खन्ना की एसपी (आई) डॉ प्रज्ञा जैन और DSP विलियम जैजी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।DSP विलियम जैजी ने बताया कि परमजीत कौर का उनके पति से झगड़ा चल रहा था। दोनों अलग-अलग रहते थे। परमजीत कौर कुछ दिनों से फोन नहीं उठा रही थी और किसी ने उसे देखा भी नहीं था।आज मोहल्ला निवासियों ने पार्षद को बताया और पुलिस को पार्षद से पता चला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button