ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

AAP ने कहा- जल्द लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरु होंगी; भाजपा से कड़ा मुकाबला

चंडीगढ़: चंडीगढ़ ने वर्ष 2021 के नगर निगम चुनावों में सबसे ज्यादा काउंसलरपंजाब यूनिवर्सिटी (PU) छात्रसंघ चुनावों में सिर्फ प्रेजिडेंट की सिंगल सीट पर केंडीडेट उतार जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी(AAP) के होसले बुलंद हैं। पार्टी की स्टूडेंट इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति(CYSS) ने यूनिवर्सिटी को जीत दिलाई है। भाजपा की स्टूडेंट इकाई ABVP को हार का मुंह देखना पड़ा है। पहली बार CYSS यूनिवर्सिटी चुनावों में खड़ी हुई थी। वहीं पंजाब में भी आप की सरकार ने कांग्रेसी-शिअद को बुरी तरह शिकस्त देते हुए इसी वर्ष विधानसभा चुनावों में इसी साल जीत हासिल की थी।चंडीगढ़ से AAP संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि लोकसभा चुनावो को लेकर जल्द ही वार्ड और बूथ लेवल पर पार्टी की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा की सीट पार्टी के लिए काफी अहम है और इसे जीतने के लिए पार्टी पूरा जोर लगाएगी।बीते रोज CYSS की जीत के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में इस तरह जश्न मनाया गया था।बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर में हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में भी पार्टी के सबसे ज्यादा काउंसलर जीते थे। हालांकि कुल 14 काउंसलर होने के बावजूद जनवरी में हुए मेयर चुनावों में भाजपा के तीनों केंडीडेट्स जीत गए थे। मेयर चुनावों में धांधली के आरोप लगाते हुए AAP ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। यह इलेक्शन पिटिशन जनवरी से अभी तक लंबित है। 31 अक्तूबर को जस्टिस ऋतु बाहरी की बैंच में केस सुनवाई के लिए लगा हुआ है। दिसंबर में मेयर समेत सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल पूरा हो गया था।साढ़े 6 लाख वोटर्स तय करेंगे अगला सांसदवर्ष 2021 दिसंबर तक चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के दौरान शहर में कुल 6,33,475 वोटर्स थे। वहीं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों तक वोटर्स बढ़ कर साढ़े 6 लाख तक हो सकते हैं। AAP संयोजक प्रेम गर्ग के मुताबिक लगभग 4 लाख लोगों ने वर्ष 2021 के निगम चुनावों में वोट डाले थे। इनमें से सबसे ज्यादा 1.60 लाख वोट उनकी पार्टी को मिले थे। अब 2024 के लोकसभा चुनावों में भी पार्टी जीत हासिल करेगी। बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में 73.6 प्रतिशत शहरवासियों ने वोट डाली थी।AAP नेता प्रदीप छाबड़ा ने PU में CYSS जीत के बाद यह ट्वीट किया है।मौजूदा समय में भाजपा की किरण खेर शहर की सांसद हैं। वह इससे पहले वर्ष 2014 में भी जीती थी। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को दो बार हरा चुकी हैं। वहीं AAP इस पर किस पर चंडीगढ़ की सीट के लिए दांव खेलती है वह देखना भी अहम रहेगा। इससे पहले चंडीगढ़ से AAP ने वर्ष 2014 में एक्ट्रेस गुल पनाग को टिकट दी थी। इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में पूर्व केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री हरमोहन धवन को टिकट दी थी। सूत्र बताते हैं कि चंडीगढ़ से AAP किसी स्थानीय नेता को लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार बना सकती है।

Related Articles

Back to top button