ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिकी नागरिक को सऊदी शासन के खिलाफ ट्वीट करना पड़ा भारी

सऊदी अरब के शासन के खिलाफ ट्वीट करना एक अमेरिकी नागरिक को भारी पड़ गया और उसे अदालत ने 16 साल की जेल की सजा सुना दी है। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक फ्लोरिडा में रहने वाला साद इब्राहिम अलमादी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सात वर्षों में 14 ट्वीट्स किए थे जिसके बाद पिछले साल नवंबर में उसे हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था। अलमादी अमेरिका और सऊदी अरब दोनों का नागरिक है।सऊदी सरकार के द्वारा अपने नागरिक की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने नाराजगी जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को अलमादी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा हमने सऊदी सरकार को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है।अलमादी सोशल मीडिया पर पिछले सात वर्षों में प्रिंस के अधिकारियों के भ्रष्टाचार को लेकर 14 ट्वीट किए थे जिसके बाद वे सऊदी सरकार की रडार पर आ गए थे। पिछले साल नवंबर में अलमादी सऊदी जाकर अपने परिवार से मिलने की योजना बनाई और वे तय समय के अनुसार रवाना हो गए। जैसे ही वे हवाई अड्डे पर पहुंचे सायरन बजने लगा और सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button