ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के कहने पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने घटाया 32 किलो वजन

उज्जैन। अपने वजन की वजह से हमेशा चर्चा में रहे उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने सात महिनों में 32 किलोग्राम वजन घटाकर सबको चौंका दिया है। उनका वजन अब 97 किलोग्राम है। ये परिवर्तन खान-पान में बदलाव और नियमित व्यायाम करने से आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सलाह अनुरूप अपना वजन 80 किलोग्राम करना चाहता हूं। दरअसल, इसी साल फरवरी में केंद्रीय मंत्री गडकरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में उज्जैन आए थे। तब उन्होंने मंच से मजाकिया लहजे में सांसद को वजन कम करने की सलाह दी थी। बोले थे कि आप वजन कम करो, मैं हर किलो पर एक हजार करोड़ रुपये संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए दूंगा। उनकी सलाह को सांसद ने गंभीरता से लिया और अगले ही दिन से दिनचर्या बदली और वजन घटाने में लग गए। फरवरी में 129 किलो वजन वाले सांसद फिरोजिया अब 97 किलो के हो गए हैं। उनका कहना है कि जिस दिन वजन 80 किलोग्राम हो जाएगा, उस दिन नितिन गड़करी से 49 हजार करोड़ रुपये उज्जैन के विकास के लिए मांगने का हकदार हो जाऊंगा।
टोकन में मिले 209 करोड़
सांसद अनिल फिरोजिया का कहना है कि टोकन स्वरूप अभी वजन कम करने पर वे इंदौर गेट रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक रोप-वे बनाने को 209 करोड़ रुपये मंजूर कर चके हैं। घोंसला से आगर तक फोरलेन बनाने को तकनीकी स्वीकृति भी उन्होंने दे दी है। उन्हेल, नागदा, जावरा के मध्य फोरलेन निर्माण के लिए सर्वे कराने के निर्देश भी दिए हैं। रोप-वे का निर्माण अगले वर्ष प्रारंभ हो जाएगा।
ऐसे घटाया वजन
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि सात महीनों से प्रतिदिन आठ किलोमीटर पैदल चलने, सुबह घंटेभर व्यायाम करने की आदत बना ली है। खान-पान में कुछ बदलाव किया है। पिछली मुलाकात में प्रधानमंत्री से मिला था तो उन्होंने भी मुझे वजन 80 किलोग्राम करने की सलाह दी थी।

Related Articles

Back to top button