ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में सर्चिंग कर रही है वनविभाग, अधिकारी बोले- जल्द कर लेंगे रेस्क्यू

टीकमगढ़: शहर से करीब 5 किमी दूर वन विभाग के नारगुड़ा बीट में मंगलवार रात तेंदुआ होने की खबर फैल गई। गांव के कुछ लोगों ने जैसे ही इस बारे में अन्य ग्रामीणों को बताया तो गांव में हड़कंप मच गया। वन विभाग को भी सूचना दी गई। वन विभाग ने जब जांच पड़ताल की तो वह लकड़बग्घा निकला।डिप्टी रेंजर संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे श्रीनगर के आसपास किसी जंगली जानवर के होने की सूचना दी गई थी। तुरंत वन अमला मौके के लिए रवाना हुआ। जंगल की सर्चिंग के दौरान एक लकड़बग्घे को देखा गया। टीम के पहुंचते ही वह एक पुराने मंदिर की मडिया में घुस गया। उन्होंने बताया कि लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उसे सफलतापूर्वक पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ जाएगा। डिप्टी रेंजर शर्मा ने बताया कि वे स्वयं मौके पर पहुंचने वाले हैं। जल्द ही लकड़बग्घे को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।ग्रामीणों में दहशत का माहौलग्राम पंचायत श्रीनगर सहित आस-पास के गांव में जैसे ही तेंदुआ देखे जाने की खबर फैली तो ग्रामीण दहशत में आ गए। हालांकि जब वन विभाग ने लकड़बग्घा होने की पुष्टि की तो गांव वालों को कुछ राहत मिली। फिलहाल, वन अमले ने ग्रामीणों को रात अंधेरे में सुनसान इलाके में नहीं जाने की हिदायत दी है। डिप्टी रेंजर संजय शर्मा ने बताया कि नारगुड़ा, श्रीनगर और सिद्धखाद जंगल में इसके पहले भी लकड़बग्घे मिल चुके हैं। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button