ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कुत्ते के काटने से सात माह के बच्चे की मौत

नोएडा | सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड एस्पासिया सोसाइटी में सोमवार को एक आठ माह के मासूम को आवारा कुत्ते ने नोच डाला। हमले में बच्चे के पेट में गंभीर जख्म आए थे। आज बच्चे की मौत हो गई है। कुत्ते के हमले से हुई मौत के बाद सोसाइटी के निवासियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और एओए के विरोध में खूब हंगामा किया। सोसाइटी वालों का कहना है कि यहां कुछ एनिमल एक्टिविस्ट रहते हैं। जो कानून का हवाला देकर सोसाइटी में कुत्ते घुसा लाते हैं।
सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड एस्पासिया सोसाइटी में मरम्मत का काम चल रहा था। महिला सपना और पति राजेश मजदूरी कर रहे थे। उनका 7 माह का बेटा है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों काम के दौरान व्यस्त हो गए। उनका आठ माह का बेटा अरविंद पास में ही खेल रहा था। उसपर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम के पेट को बुरी तरह से नोच डाला। किसी तरह लोगों ने मासूम को छुड़ाया, लेकिन तब तक मासूम लहूलुहान हो चुका था। उसे सेक्टर-110 यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम के जख्मों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया। आज बच्चे की मौत हो गई है

Related Articles

Back to top button