ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

US:  दिवाली उत्सव में भगवान राम की 35 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित

अमेरिका के ह्यूस्टन में दिवाली-दशहरा पर आयोजित 11वां ग्रैंड इंटरनेशनल दिवाली दशहरा उत्सव इस बार यादगार हो गया। इस उत्सव में रिकॉर्ड 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इन लोगों में अमेरिकी सांसद, न्यायाधीश, मेयर व आयुक्त स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। यह आयोजन ग्रेटर ह्यूस्टन के उपनगरीय इलाके शुगर लैंड स्थित कांस्टेलेशन फील्ड में किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गैर सरकारी संगठन श्री सीताराम फाउंडेशन की ओर से 2012 से इस विशाल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के पदाधिकारी बताते हैं कि बीते कुछ सालों में इस उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय के लोग न होकर अलग-अलग धर्मों के लोग भी शामिल हैं। इस बार इस उत्सव में टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेब एबॉट, ह्यूस्टन मेयर सिल्वेस्टर टर्नर दशहरा परेड में शामिल हुए। वहीं पिछले साल 15 देशों के महावाणिज्य दूत इसमें शामिल हुए थे। पदाधिकारियों ने बताया, आयोजन स्थल को सुंदर तरीके से सजाया गया है, जिसमें अलग-अलग रंगों से रोशनी की गई है। वहीं यहां के फूड बाजार में भारत के हर कोने का व्यंजन परोसा जा रहा है।
भगवान राम की 35 फीट ऊंची प्रतिमा अमेरिका में चल रहे इस दिवाली उत्सव में भारतीय संस्कृति के हर रंग को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। लोक नृत्य, भारतीय मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा उत्सव स्थल पर भगवान राम की 35 फीट तो हनुमान की 24 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा राम-रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन भी यहां किया जा रहा है। श्री सीता राम फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया, हम अमेरिकियों के सामने भारत की जीवंत संस्कृति, नैतिक मूल्यों को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
भीड़ इतनी आई कि मना करना पड़ा अरुण वर्मा ने बताया, इस बार इस उत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। हर धर्म-संप्रदाय को मानने वाला यहां पहुंच रहा है। उन्होंने बताया, फुटबॉल मैदान की क्षमता 10 हजार है। इसलिए कई लोगों को प्रवेश देने से रोका गया

Related Articles

Back to top button