ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पीएम मोदी डोनी पोलो हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

एक अघोषित कदम के तहत किफायती विमान सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो ने अपने विमान को नवनिर्मित डोनी पोलो हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतारने का प्रशिक्षण किया। हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में स्थित है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत हवाई यात्रा को प्रोत्साहन देने की कवायद के तहत अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देगा और अरुणाचल की सुरक्षा को भी मजबूत करेगा क्योंकि पूर्वोत्तर राज्य तीन देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।ईटानगर में हवाई अड्डे का अरुणाचल प्रदेश के लिए एक नई शुरुआत है। यह राज्य पर्यटन स्थलों से समृद्ध है। हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब यहां बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटक आ सकेंगे। ईटानगर का निकटतम हवाई अड्डा असम में उत्तरी लखीमपुर है और यह लगभग 57 किलोमीटर दूर है। राज्य की राजधानी जाने वाले पर्यटकों को उत्तरी लखीमपुर हवाई अड्डे से यात्रा करनी होगी।

Related Articles

Back to top button