ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

7 साल पहले लेकर आए थे प्रस्ताव, अध्यक्ष व सभापति ने किया था निरीक्षण; फिर से लोगों की उम्मीद जगी

मुलताई: मुलताई के तालाब किनारे चौपाटी बनाने का प्रस्ताव पिछली परिषद में 7 साल पहले लिया था। तब से अभी तक केवल निरीक्षण ही हुए हैं। प्रस्ताव लिए जाने के बाद भी यहां पर कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ है। इसके डेवलपमेंट के लिए केवल कागजों में प्रस्ताव ले लिया गया। अब नई परिषद ने एक बार फिर यहां पर चौपाटी बनाने की मंशा जाहिर की गई है।लगभग 7 साल पहले भाजपा की नगर परिषद बनने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त शर्मा व उनके सभापति ने तालाब किनारे निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां पर चौपाटी बनाने की मंशा जाहिर की थी। इसके लिए नगर पालिका की बैठक में प्रस्ताव लिया गया था, लेकिन कागज में प्रस्ताव लेने के बाद कोई कार्रवाई आगे नहीं हो पाई। नई परिषद ने फिर एक बार मन बनाया है। नगर परिषद के अधिकारी निरीक्षण भी कर चुके हैं और चौपाटी बनाने की बात कर रहे हैं। अब ऐसे में एक बार उम्मीद जगी है कि यहां चौपाटी बन पाएगी।भक्त निवास के लिए 4 साल से चल रहा निरीक्षणनगर में पिछले 4 साल से भक्त निवास बनाने के लिए निरीक्षण चल रहा है। तत्कालीन पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कलेक्टर के साथ यहां निरीक्षण किया गया था और भक्त निवास बनाने के लिए कहा था, लेकिन इसके बाद कांग्रेस की सरकार प्रदेश में नहीं रह पाई। ऐसे में यह बात आई गई हो गई, उसके बाद कोरोना आ गया। अब एक बार फिर यहां पर 41,00,000 रुपए की लागत से भक्त निवास बनाने की बात हो रही है, लेकिन अभी तक राशि नहीं आ पाई है।

Related Articles

Back to top button