ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

ट्रेन से उतरकर घर जा रहा था, रेल पटरी पार करते समय हुआ हादसा

कानपुर देहात: जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव रेलवे पटरियों पर पड़ा मिला।कानपुर देहात के थाना रूरा के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना जानकारी परिजनों दी।ट्रैक पार करते समय हुआ हादसाकानपुर देहात के रूरा निवासी आलोक कुमार झींझक से गोमती एक्सप्रेस से रूरा वापस आए थे और ट्रेन से उतर राम नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन व पश्चिमी केबिन के बीच डीएफसीसी लाइन के सामने अप रेल पटरी पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे वहीं पति के शव को देख कर उसकी पत्नी बेबी बदहवास हो गई। जबकि मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पोस्टमार्टम के बाद होगी अग्रिम कार्रवाईथाना प्रभारी रूरा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button