ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दीवाली से पहले खरीदारी का सबसे अच्छा मुहूर्त आज, व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद

शाजापुर (उज्जैन): आज पुष्य नक्षत्र है। दिवाली से पहले बाजार में ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कपड़ा व्यवसाय में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। ज्योतिष के अनुसार शुभ कार्यों के कारक पुष्य नक्षत्र के देवता देवगुरु बृहस्पति हैं। इनके बिना कोई भी शुभ कार्य संभव नहीं।इसलिए मान्यता है कि इस नक्षत्र में किए गए शुभ कार्य और खरीदारी लंबे समय तक स्थिर रहती है। ज्योतिषाचार्य पं जितेंद्र त्रिवेदी ने बताया पुष्प नक्षत्र में आज से दूसरे दिन सुबह 7.02 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। घर में नई चीजें लाना शुभ रहेगा।मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से इस दिन वर्धमान नाम का शुभ योग बना रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध और साध्य नाम के दो अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं।पुष्य नक्षत्र का दिवाली से पहले आगमन बेहद बहुत शुभ माना जाता है। इसमें किए गए कार्य शुभंकर होते हैं। पुष्य नक्षत्र से धनतेरस और दिवाली तक के लिए व्यापारियों ने तैयारियां कर ली है और उन्हें इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है।व्यापारियों ने की तैयारीपुष्य नक्षत्र को लेकर शहर के बाजारों में भी तैयारी पूर्ण हो चुकी है और वे दीपावली के पहले आ रहे इस पुष्य नक्षत्र में व्यापार के लिए तैयार हैं। कोरोना काल के बाद से बेहतर व्यापार की उम्मीद और बाट जोह रहे व्यापारियों को इस पुष्य नक्षत्र से काफी उम्मीदें भी हैं। व्यापारियों की माने तो इस दिन एक करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button