ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

टक्कर मारने के बाद गड्ढे में पलटी कार, ड्राइविंग सीख रहा था युवक

उन्नाव:  उन्नाव में कार चलाना सीख रहे युवक ने सड़क के किनारे जा रही महिला को टक्कर मारते हुये बकरी को रौंद दिया। इसके बाद कार गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में महिला और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला देवारा कलां का है। यहां का विमल सविता सोमवार सुबह कार चलाने सीख रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर गांव की ही माधुरी और बकरी को टक्कर मारते हुए गड्ढे में जाकर पलट गई। कार के नीचे दबी बकरी की मौत हो गई। वहीं, महिला और कार चलाने सीख रहा युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। महिला के परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कार पलटने से चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।सड़क हादसे में घायल महिला।पुलिस बोली-तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाईकोतवाली प्रभारी अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी महिला के परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार।

Related Articles

Back to top button