ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने वाहनों में लगाई आग

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों का उत्पात जारी है। रविवार देर रात नक्सलियों ने ट्रक, सहित चार वाहनों में आग लगा दी। यह सभी लौह अयस्क की एक खदान में काम में इस्तेमाल किए जा रहे थे। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने की है। वारदात अंतागढ़ थाना क्षेत्र की है। इससे एक दिन पहले इसी इलाके में जवानों से हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले थे। वहां से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ था। जानकारी के मुताबिक, चारगांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात हथियारबंद नक्सली पहुंचे और खदान के पास खड़े दो ट्रकों और दो एसयूवी वाहनों में आग लगा दी। इनमें से दोनों ट्रक और एक एसयूवी वाहन खनन संबंधी कार्य में लगे हुए थे। नक्सलियों ने काम बंद करने को लेकर धमकी भी दी। इसके बाद जंगल की ओर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button