ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

​​​​​तिकुनिया हिंसा में सुप्रीम कोर्ट और प्रभात गुप्ता हत्याकांड में हाईकार्ट में सुनवाई

लखीमपुर-खीरी: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा की किस्मत का फैसला आज होगा। दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में तिकुनिया हिंसा में आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई होगी। वहीं, प्रभात गुप्ता हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट लखनऊ की बेंच आज अंतिम सुनवाई करेगी।आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे हैं। आशीष ने अपनी जमनात पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इससे पहले एक बार सुप्रीम कोर्ट आशीष मिश्रा की जमानत रद कर चुका है। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर 2021 को भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।आशीष मिश्रा इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। प्रभात गुप्ता हत्याकांड की पैरवी कर रहे उनके भाई राजू गुप्ता ने बताया कि आज पिता-पुत्र के लिए अहम दिन है।अब आइए बारी-बारी से दोनों मामले को विस्तार से जानते हैं..तिकुनिया हिंसा-कुछ उपद्रवियों ने भड़काई थी हिंसातिकुनिया में तीन अक्तूबर को कुछ उपद्रवियों द्वारा हिंसा भड़का दी गई थी। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर 2021 की दोपहर करीब तीन बजे काफी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई। घटना के बाद उप मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया था। इस पूरे मामले में 4 किसान और गृह राज्य मंत्री के पुत्र समेत 14 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।एक रैली के दौरान सपा नेता प्रभात गुप्ता अपने समर्थकों के साथ जाते हुए। यह फोटो 2000 के आसपास की ही है।- फाइल8 जुलाई 2000 को हुई भी प्रभाग गुप्ता की हत्याअब बात प्रभात हत्याकांड की करते हैं। दरअसल, 8 जुलाई 2000 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में एक 22 साल के नौजवान युवा प्रभात गुप्ता हत्या कर दी गई थी। FIR में अजय मिश्रा टेनी समेत 4 लोग नामजद हुए थे।

Related Articles

Back to top button