ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बदमाश दीवार में सेंध करके अंदर घुसे, पांच तोला सोना सहित दो लाख नगदी लेकर हुए फरार

धार: धार के ग्राम बाग में बायपास पर स्थित एक घर को रविवार रात में बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश घर के पिछले हिस्से में बनी दीवार में सेंध मारकर अंदर की ओर घुसे। इसके बाद जाली तोड़कर घर के कमरों में प्रवेश किया, इस दौरान बदमाश लोहे की पेटी सहित सुटकेस में रखे सोने व चांदी के आभूषण सहित नगदी चोरी करके ले गए।जिस घर में चोरी हुई हैं, वहां पर दीपावली के त्योहार के बाद शादी होनी थी। जिसके कारण ही परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, इसके कारण ही आभूषण घर पर रखे हुए थे जो अब बदमाश चोरी करके ले गए है। चोरी की पूरी वारदात के दौरान परिवार के लोग घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे, इसी बीच बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।खिड़की तोड़ीआज सोमवार सुबह सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, चोरी की इतनी बडी वारदात होने के बाद गांव में रहने वाले प्रजापत समाज के लोग भी एकञित हो गए तथा मामले में प्रकरण दर्ज करवाने के साथ बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस के समक्ष रखी है।जानकारी के अनुसार बायपास पर ओमप्रकाश प्रजापत का मकान बना हुआ हैं, जो ईट व मिटटी के दीए बनाने का बडा व्यापार करते है। करीब डेढ माह बाद ओमप्रकाश के दोनों बेटों की शादी होनी हैं, जिसके कारण ही खरीदारी परिवार शुरू कर चुका था।इधर दीपावली पर्व के लिए इस मर्तबा दियों का बड़ा आर्डर मिलने व ईट बेचने के बाद आए नगदी रुपए भी घर में ही रखे हुए थे, जिसे भी बदमाश लेकर गए है। सुबह करीब 5 बजे ओमप्रकाश की पत्नी गोदावरी बाई उठी, जिसने ही घर के दरवाजे को खुला हुआ देखने के साथ ही सामना बीखरा हुआ देखा था। ऐसे में तुरंत पति को जगाया व इसके बाद आसपास के लोग भी इक्ट्‌ठा हो गए।ओम प्रकाश के अनुसार दो अलग-अलग पेटियों में सामान सहित आभूषण रखे थे, बदमाश 2 लाख रुपए नगदी, एक तोले वजन का सोने का मंगलसूत्र, आधे तोले का मंगलसूञ, दो सोने की चैन दो तोले की, चांदी के चार कंदोरे, दो नग पायल, दो टॉप्स सोने के चोरी गए है। बदमाश करीब पांच तोला सोना सहित एक किलो चांदी चोरी करके ले गए है।बदमाश पिछले हिस्से में दीवार में सेंधमारी करके घुसे व सामान चोरी करने के बाद दरवाजे का नकुचा अंदर से खोलकर फरार हो गए। इधर जांच में जुटी बाग पुलिस मौके पर पहुंची व पीडित परिवार से चर्चा करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। टीआई रणजीत बघेल के अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, परिवार से वारदात को लेकर जानकारी ली है। जल्द ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button