ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

हिसार-अंबाला GT रोड पर हुआ हादसा; अनाज मंडी से वापस लौट रहा था घर

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में बोलेरो की टक्कर से मुनिम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हिसार-अंबाला GT रोड पर गांव नग्गल ओवरब्रिज पर हुआ। मृतक की शिनाख्त कुरुक्षेत्र के गांव ठोल निवासी संदीप सांगवान के रूप में हुई है।संदीप सांगवान नई अनाज मंडी अंबाला सिटी में मुनिम था। वह रविवार देर रात अपने दोस्त पुरुषोत्तम के साथ अनाज मंडी से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव नग्गल के ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आई बोलेरो पिकअप ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।संदीप के दोस्त गांव बेडसा निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि वह भी नई अनाज मंडी अंबाला सिटी में मुनिम है। रविवार रात साढ़े 11 बजे अनाज मंडी से दोनों बुलेट पर घर के लिए रवाना हुए थे। संदीप बुलेट चला रहा था, वह पीछे बैठा था। रात सवा 12 बजे वे नेशनल हाईवे पर गांव नग्गल पहुंचे थे। नग्गल के ओवरब्रिज शुरू होने से पहले वह गांव बेडसा जाने वाली सड़क पर उतर गया।पीछे से पिकअप ने मारी टक्करपुरुषोत्तम ने बताया कि उसका दोस्त संदीप सांगवान ओवरब्रिज पर चढ़कर थोड़ी दूर ही गया था कि अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार आई बोलेरो पिकअप ने सीधी संदीप की बुलेट में टक्कर मार दी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा देखा तो संदीप को काफी चोटें आई थी। राहगीरों की मदद से वह एंबुलेंस में संदीप को CHC चौड़मस्तपुर लेकर गए।यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, नग्गल थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल अंबाला सिटी में आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button