ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक पर मुनीम के साथ जा रहा था व्यापारी, पीछे से लाठी मारकर बैग लेकर भागे

बालाघाट: बालाघाट के थाना खैरलांजी के अंतर्गत वारासिवनी के एक किराना व्यवसायी शुभम चिमनानी अपने मुनीम संतोष पांचे के साथ वसूली कर रविवार शाम वापस वारासिवनी लौट रहे थे। तभी रास्ते में नवेगांव और भानपुर के बीच पीछे से बाइक सवारों ने शुभम पर डंडे से हमला कर दिया। शुभम बाइक से गिर गया। आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। सूत्रों के अनुसार, हमलावर आरोपी के पास से 5 लाख रुपए लूट कर भाग हैं।मुनीम संतोष ने 108 की मदद से शुभम को अस्पताल पहुंचाया। इसी के साथ संतोष ने साथी दुकानदारों को भी इसकी सूचना दी। एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने नाका बंदी कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल शुभम को गोंदिया रैफर किया है। संतोष को वारासिवनी में भर्ती किया गया है। घटना नवेगांव-3 और भानपुर के बीच हुई है।

Related Articles

Back to top button