ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तांत्रिकों ने दांतों से काटा; गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटी

बालाघाट: बालाघाट जिले के एक गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला की जान चली गई। कई दिनों से बीमार महिला को परिजन झाड़-फूंक के लिए 2 तांत्रिकों के पास ले गए थे। जहां उन्होंने भूत भगाने के नाम पर महिला की पीट-पीटकर जान ले ली।मामला कटंगी से करीब 2 km दूर ग्राम चिचगांव कोल्हापुर का है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मृत महिला गीता बाई (40 वर्ष) का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। कटंगी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पंकज महाजन ने बताया कि पीएम में आंतरिक चोट होना पाया गया है।यह है पूरा मामलामहिला के पति सुंदरलाल बाहेश्वर ने बताया कि शुक्रवार की रात पत्नी गीता बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद हम झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे। जहां तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर ने गीता के शरीर में प्रेतात्मा होने की बात कही। इस बीच वे भगवान की सवारी आने का दावा करने लगे। इसके बाद उन्होंने मेरी पत्नी गीता बाई को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।जब तांत्रिक मारपीट कर रहे थे तो हमने उन्हें रोका। लेकिन वे दोनों नहीं माने और मेरी पत्नी के बेसुध होने तक मारपीट करते रहे। जब वह बेहोश हो गई तो उन्होंने डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। हम पहले गांव के एक डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्होंने हमें अस्पताल जाने के लिए कहा। इसके बाद रात में ही कटंगी अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दो बच्चों की मां थी महिलापरिजनों के अनुसार 40 साल की मृतक महिला दो बच्चों की मां है। महिला का एक बेटा और एक बेटी हैं। नवरात्रि त्योहार के बाद से महिला की तबीयत खराब थी। जिस कारण से उसे झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास लेकर गए थे।महिला की गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटीमहिला के पोस्टमॉर्टम के बाद डॉ. आशुतोष हीरावत ने बताया कि मेडिकल जांच में पाया गया कि पिटाई से महिला के हार्ट, फेफड़ों में चोटें आई हैं, और पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। परिजनों का कहना है कि आंतरिक अंगों में दांत के निशान हैं। तांत्रिकों ने महिला के साथ ना सिर्फ मारपीट की थी बल्कि उसके शरीर को दांतों से भी काटा था। तांत्रिकों ने महिला को जबरन भभूत और नींबू खिलाया था, और जमकर मारपीट की थी।दोनों तांत्रिक गिरफ्तारमामले में दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके एक सहयोगी को भी पकड़ा है। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।-अमित सारस्वत, थाना प्रभारी, कटंगी

Related Articles

Back to top button