ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

डॉ तृप्ति सिंह बोली- जागरूकता के अभाव में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

सीहोर: हमारे खान-पान और प्रदूषण का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। जागरूकता के अभाव में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैंसर अब लाइलाज नहीं है। यदि समय से कैंसर का इलाज कराया जाए तो कैंसर पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए जिले में कैंसर से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देने की जरूरत है। उक्त विचार लायंस क्लब सीहोर शौर्य और सिद्धपुर शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप से लां मनोज चतुर्वेदी और स्पीकर पेडिट्रिक्स कैंसर डॉ तृप्ति सिंह आदि वक्ताओं ने कहे।कार्यक्रम में दौरान क्लब की ओर से विनीत दुबे, खुशी उपाध्याय, क्लब अध्यक्ष संतोष कमलेश अग्रवाल, डॉ ऋचा मोदी आर्य, अंकू महाजन, सीमा परिहार, कपिल जैन, आरसी मनीष सैलानी, यज्ञदत्त शर्मा आदि शामिल थे। इस दौरान ला. चतुर्वेदी ने बच्चों को स्वास्थ संबंधी कई जानकारी दी और डॉक्टर तृप्ति सिंह ने स्वस्थ आहार शैली और स्वस्थ दिनचर्या के बारे में बच्चों को समझाया और कहा कि महिलाओं को मुख कैंसर, स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर के संबंध में बताया।अचानक वजन कम होने, अधिक थकान महसूस होने, त्वचा में परिवर्तन, सूजन एनीमिया के लक्षण प्रकट होने पर योग्य चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉक्टर रिचा मोदी को उनकी सेवा सम्मान के लिए सम्मानित किया गया। इस शिविर में करीब डेढ़ सौ बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button