ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ओटला’ ब्यावरा में ऐतिहासिक विशाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया

साहित्य जगत की अंतरराष्ट्रीय संस्था 'हिन्दी साहित्य भारती' के तत्वावधान में संस्था की जिला राजगढ़ इकाई द्वारा गत दिवस दशहरा मिलन, शरद पूर्णिमा, बाल्मीक जयंती, मीराबाई जयंती और ईद मिलादुन्नबी के शुभ संयोग के उपलक्ष्य में 'खुशियों के ओटला' ब्यावरा में ऐतिहासिक विशाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अतिथियों द्वारा माँ वीणापाणी को पुष्पांजलि व दीपप्रज्वलन प्रारंभ हुआ। माँ वीणापाणी की वंदना डॉ रमा सिंह, गुना द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर डॉ. अशोक गोयल गुना द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमा सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि श्री पुरुषोत्तम दांगी पूर्व विधायक व्याबरा एवं राष्ट्रकवि श्री श्री कृष्ण सरल जी के अनुजपुत्र श्री दिनेश बिरथरे अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती मध्य भारत प्रान्त व श्री प्रेम सिंह प्रेम संयुक्त महामंत्री मध्य भारत प्रान्त हि सा भा रहे। कार्यक्रम-आयोजक गीतकार श्री राजेन्द्र खत्री साहिल राजगढ़ जिला अध्यक्ष हि.सा.भा. द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री दिनेश बिरथरे द्वारा हिंदी साहित्य भारती की रचना, विस्तार व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।साथ ही वरिष्ठ कवि एवं मध्य भारत प्रान्त उपाध्यक्ष हि सा भा श्री अरुण आजाद जी, श्री सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश अध्यक्ष म प्र श्रमजीवी पत्रकार संगठन की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ऋषिकेश भार्गव, गुना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कवि महेन्द्र शर्मा, गीतकार राजेन्द्र खत्री साहिल राजगढ़, शायर खलील कुरैशी, फिल्म कलाकार और कवि श्री गोपाल दुस्तर ब्यावरा, शायर राजेश यादव राज पचोर, श्री महेंद्र वत्स छापिहेड़ा, मधुर, गीतकार सुनील सरगम खुजनेर, राजेश व्यास बोड़ा, युवा शायर प्रो.शैलेन्द्र मेबाड़ा राजगढ़ ने अपनी कविताओं गीत-गज़लों से उपस्थित जन समूह को मन्त्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सर्व श्री दिलीप बन्सीवाल गुना,पत्रकार कैलाश नारायण शर्मा सारंगपुर, विश्वनाथ दांगी इंका नेताजी, युवा इंका नेता अर्पित शर्मा-कपिल शिवहरे, पत्रकार श्री मांगीलाल कुशवाह, समाज सेवक रवि साहू, महंत श्री चन्दन गिरि गोस्वामी, गुजराती जी, के. शर्माजी ब्यावरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की कार्यक्रम के समापन पर आभार समाज सेवक खुशियों के ओटला के संचालक राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त भाई सुरजीत सिंह अजमानी ने किया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि शरद पूर्णिमा, बाल्मीक जयंती,मीराबाई जयंती और ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार होने व वर्षा होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थिति रहे। यह कविता और हिंदी के प्रति समर्पण को दर्शाता है। दिनेश बिरथरे अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती, मध्य भारत प्रांत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button