ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, 40 पोलिंग स्टेशन के 68 बूथ पर होगा मतदान

नई दिल्ली| देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को वोटिंग होनी है, जिसको लेकर तैयारी कर ली गई है। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। देशभर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। 17 अक्टूबर को मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा। दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है। डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे।

इसके साथ ही वर्किं ग कमेटी के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में वोट डालेंगे, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के पोलिंग बूथ में वोट डालेंगे। दूसरी ओर प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए राहुल गांधी कल अपना वोट कहां डालेंगे, इसे लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जाना चाहिए। वह लगभग 40 अन्य भारत यात्री, जो पीसीसी डेलिगेट्स हैं, के साथ बल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।

चुनाव के दौरान सुबह 10 बजे से जो जिस राज्य से डेलीगेट है, उसे उसी राज्य के कांग्रेस मुख्यालय में जाकर मतदान करना होगा। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चैयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि, चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। मतदान केंद्रों पर पीआरओ और एपीआरओ की पैनी नजर रहेगी।

कांग्रेस पार्टी में यह चुनाव करीब 22 साल बाद हो रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी बनाम जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था, जिसे सोनिया ने आसानी से जीत लिया था। अबकी बार गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में रहते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा। इससे पहले 2017 में राहुल गांधी दिसम्बर महीने में निर्विरोध अध्यक्ष बने थे।

Related Articles

Back to top button