ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रधान गंभीर रूप से घायल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज; सात आरोपी गिरफ्तार

देवबंद: स्कूल में रखे लोहे के सरिए के कुछ टुकड़े बच्चों द्वारा उठा लेने का विवाद इतना बढ़ा कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ग्राम प्रधान व उनके पिता पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया । मारपीट में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए परिजन दोनों घायलों को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया । ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवबंद क्षेत्र के ग्राम जटोला दामोदरपुर में शनिवार को गांव के स्कूल में रखे सरिये के कुछ टुकड़े गांव के कुछ बच्चों ने उठा लिये थे।बताया जाता है कि इस बात को लेकर ग्राम प्रधान मोनू कुमार वह गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ जिसे लोगों ने शांत करा दिया । इसी बात को लेकर रविवार को फिर से झगड़ा शुरू हो गया और गांव के 8 लोगों ने ग्राम प्रधान मोनू कुमार उनके पिता सेवाराम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सेवा राम की मौत हो गई जबकि मोनू कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।परिजनों की तहरीर पर आठ के खिलाफ मुकदमाग्राम प्रधान के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से 7 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोनू, चिंटू, पवन, सोनू ,आलोक, अजय, पदम सिंह शामिल हैं।कोतवाल पीयूष दीक्षित ने बताया कि मामूली बात के चलते ग्राम प्रधान मोनू कुमार उनके पिता के साथ मारपीट हुई जिसमें सेवाराम की मृत्यु हो गई पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button