ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

श्रीलंका को हराने के बाद नामीबिया के कप्तान गेरार्ड इरासमस हुए इमोशनल

नामीबिया की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के उद्घाटन मैच में रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रन से मात दी। वहीं इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों से बात करते हुए कप्तान गेरार्ड इरासमस काफी भावुक हो गए। कप्तान ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद ऐतिहासिक है और टीम टूर्नामेंट के सुपर12 चरण के लिए क्वालीफाई करना चाहती है।

नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका 108 रन पर ऑलआउट हो गयी। नामीबिया ने 14.2 ओवर में 93 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि वे 150 रन तक भी नहीं पहुंच सकेंगे, लेकिन फ्राइलिंक और स्मिट की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। फ्राइलिंक ने 28 गेंदों पर चार चौकों के साथ 44 रन बनाए, जबकि स्मिट ने 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर श्रीलंका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा।

जवाब में श्रीलंका ने 40 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। भानुका राजपक्षे (20) और कप्तान दसुन शनाका (29) ने पारी को संभालकर पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े, लेकिन 74 रन के स्कोर पर राजपक्षे के आउट होते ही श्रीलंकाई विकेटों की झड़ी लग गई। श्रीलंका अपने आखिरी पांच  विकेट 34 रन पर गंवाकर 108 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

Related Articles

Back to top button