ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

सड़क हादसे में चार बच्चों समेत नौ की मौत

हासन (कर्नाटक)| कर्नाटक के हासन जिले के गांधीनगर गांव के पास एक सड़क हादसे में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ।

पुलिस के अनुसार, यात्री टेंपों पर सवार थे और धर्मस्थल स्थित तीर्थस्थल से लौट रहे थे।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर हुआ। टेंपो यात्री केएसआरटीसी बस के पीछे थे। एक तरफ से अचानक दूध का टैंकर आते देख टेंपो चालक ने वाहन को बाईं ओर ले जाने का प्रयास किया, तभी वह बस से टकरा गया और टैंकर ने पीछे से टेंपो को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना जंक्शन पर एक तरफ साइन बोर्ड नहीं होने के कारण हुई है। केएसआरटीसी बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। बांसवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान लीलावती (50), चैत्र (33), समर्थ (10), डिंपी (12), तन्मय (10), ध्रुव (2), वंदना (20), दोड्डैया (60) और भारती (50) के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button