ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक को तेज गति से चलाकर पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर; बाइक चालक फरार

दतिया: शहर की सिद्धार्थ कॉलोनी में एक बाइक सवार ने बाइक को तेज गति से चलाकर पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया है। घटना शनिवार रात आठ बजे की बताई गई है।सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय पवन यादव पिता अशोक यादव घर का कुछ सामान खरीदने के लिए कॉलोनी में ही एक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में घर से कुछ ही दूर एक बाइक सवार ने बाइक को लापरवाही से चलाते हुए सामने से सीधी टक्कर मार दी। बाइक चालक मौका देख भाग निकला। इस के बाद आस पड़ोस के लोग घटना में घायल हुए पवन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए, प्राथमिक इलाज कर ग्वालियर रेफर किया है।

Related Articles

Back to top button