ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

WhatsApp में आने वाले है तगडे फीचर

WhatsApp के नए फीचर्स की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने वाला है। नए फीचर का नाम Editing Messages है। इस फीचर की मदद से यूजर भेजे गए मेसेज में कोई गलती होने पर उसे एडिट कर सकेंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार एडिट किए गए मेसेज के साथ यूजर्स को Edited का लेबल भी दिखेगा। WABetaInfo ने इस अपडेट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एडिट किए गए मेसेज के साथ ‘Edited’ लेबल को देखा जा सकता है। मेसेज एडिट करने के लिए यूजर्स को 15 मिनट का समय मिलेगा। यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है, लेकिन बीटा यूजर इसे वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड 2.22.22.14 में देख सकते हैं।

वॉट्सऐप ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि मेसेज पढ़े जाने के बाद भी एडिट किया जा सकेगा या नहीं। साथ ही अभी यह भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मेसेज रिसीव करने वाले का फोन ऑफ होने पर भेजे गए मेसेज को एडिट करने के लिए कितना समय मिलेगा। यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है। कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को कब तक रोलआउट करेगी इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी बाहर नहीं आई है।

नहीं ले सकेंगे फोटो और वीडियो का स्क्रीनशॉट
वॉट्सऐप में एक और नए फीचर की एंट्री हने वाली है। यह फीचर व्यू वन्स इनेबल करके भेजे गए मेसेज के स्क्रीनशॉट नहीं लेने देता। खास बात है कि इन मेसेजेस की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार कंपनी ने इस फीचर को अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया है।

क्रिएट रोल का फीचर
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए पोल क्रिएट करने का फीचर भी जल्द रोलाउट करेगा। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीटा यूजर्स को वॉट्सऐप में पोल क्रिएट करने का फीचर मिल भी चुका है। यह फीचर वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड वर्जन 2.22.1.16 में उपलब्ध है। रिपोर्ट की मानें तो यह फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन तक ही सीमित नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में ग्लोबल यूजर्स के लिए इसमें स्टेबल वर्जन को भी रिलीज कर देगी।

Related Articles

Back to top button