ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गुरूवार रात ताप्ती नदी में गिरा था, दीपावली बाद भुसावल की युवती से होने थी शादी

बुरहानपुर: खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक गजानन पिता समाधान आठवाड़े का शव शनिवार सुबह नाचनखेड़ा में मिला। करीब 24 घंटे से पुलिस शव की सर्चिंग में लगी थी। दरअसल, वह गुरूवार रात हतनूर पुल पर उफनती ताप्ती नदी में जा गिरा था। आरक्षक तेज बहाव में बह गया था। आरक्षक की दो माह पहले ही भुसावल की युवती से सगाई हुई थी। दीपावली के बाद उसकी शादी होने वाली थी। घर में तैयारियों का दौर चल रहा था, लेकिन इसी बीच हादसा हो गया।इच्छापुर का रहने वाला था आरक्षकबुरहानपुर जिले के इच्छापुर निवासी 24 वर्षीय गजानन पिता समाधान आठवाड़े गुरूवार रात थाने से बाइक पर घर लौट रहा था। रात करीब 8.30 बजे हतनूर पुल पर सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। इससे गजानन और बाइक सवार रोड पर गिर पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय गजानन हेलमेट पहने हुआ था। उसने उठकर जैसे ही हेलमेट उतारा उसे अचानक चक्कर आया। इससे वह लड़खड़ाया। इस दौरान पुल पर मच्छर, कीट पतंगे उड़ रहे थे। ऐसे में गजानन का संतुलन बिगड़ा और वह नदी में जा गिरा। बचाव में उसने आवाज भी लगाई, लेकिन अंधेरे और तेज बहाव के कारण नदी में कूदने की किसी की हिम्मत नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह से होमगार्ड और रेस्क्यू टीम आरक्षक की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह उसका शव नाचनखेड़ा में मिला। हादसे के बाद पूरा परिवार गमगीन है।

Related Articles

Back to top button