ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

चिनहट में बीच सड़क की मारपीट, पुलिस ने नारी निकेतन भेजा

लखनऊ: जिसके लिए घर परिवार छोड़कर सात जन्मों का रिश्ता निभाने के लिए नकली, उसने ही पीटकर अपने घर से निकाल दिया।लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवती को प्रेमी से पति बने युवक ने बीच रास्ते पीटकर छोड़ दिया। जबकि युवती ने उसके प्रेम की खातिर घर की नहीं धर्म तक बदल दिया था। पुलिस ने युवती के कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करने पर नारी निकेतन भेज दिया।बीच रास्ते रो रही थी युवती, पुलिस ने परिजनों को दी सूचनाचिनहट इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को विधायक चौराहे के पास एक युवती के साथ मारपीट की सूचना मिली थी।जांच में सामने आया कि युवती गोंडा के छिपिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जो यहां पर अपनी मर्जी से साबिर नाम के युवक से निकाह करके रह रही थी।शुक्रवार को किसी बात पर विवाद के बाद उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। लड़की ने परिवार के विरोध के बाद भी धर्म परिवर्तन करके शादी की थी।घटना की सूचना के बाद भी परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया। जिसके बाद युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया।शादी के बाद घर वालों ने छोड़ा, थाने पर हुआ था समझौतायुवती के मुताबिक साबिर से स्कूल आते-जाते दोस्ती हुई। उसके बाद हम लोगों ने भाग कर निकाह कर लिया। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थित बन गई।जिसके बाद हम लोगों ने थाने में समझौता किया और शहर छोड़कर लखनऊ आ गए। यहां पिछले छह माह से एक मकान में किराए पर रह रहे थे।अचानक साबिर का व्यवहार बदलने लगा और छोटी-छोटी बात पर मारपीट करने लगा। शुक्रवार रात को मारपीट कर घर से निकाल दिया।घर वालों के रिश्ता तोड़ने के बाद वहीं एक सहारा था। उसने भी छोड़ दिया। इसलिए कोई कार्रवाई न करते हुए पुलिस के कहने पर नारी निकेतन को ठिकाना बना लूंगी।

Related Articles

Back to top button