ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

दूसरे मैच में मोरक्को ने भारत को हराया

भारतीय टीम को मेजबान के रूप में पहली बार फीफा विश्वकप में खेलने का मौका मिला। अब भारतीय टीम को अंतिम ग्रुप मैच में 17 अक्टूबर को ब्राजील से खेलना है। मोरक्को अभी क्वार्टर फाइनल की रेस में बनी हुई है। उसके तीन अंक हो गए हैं।मेजबान भारतीय फुटबॉल टीम को शुक्रवार को यहां फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप में मोरक्को के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे मैच में हार के साथ भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले ग्रुप ए में मंगलवार को अमेरिका ने 8-0 से पराजित किया था।

पहली बार विश्वकप में खेल रही मोरक्को की ओर से इल मदानी , यस्मीन जोउहिर और चेरिफ जेनेह ने गोल किए। भारतीय टीम को मेजबान के रूप में पहली बार फीफा विश्वकप में खेलने का मौका मिला।अब भारतीय टीम को अंतिम ग्रुप मैच में 17 अक्टूबर  को ब्राजील से खेलना है। मोरक्को अभी क्वार्टर फाइनल की रेस में बनी हुई है।उसके तीन अंक हो गए हैं।

खिताब की दावेदार ब्राजील और अमेरिका ने शुक्रवार को ग्रुप ए में अपना मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। दोनों टीमों के दो-दो जीत से चार अंक हो गए हैं। मंगलवार को शुरुआती दिन भारत को अमेरिका से 0-8 से हार मिली थी जबकि ब्राजील ने मोरक्को को 1-0 से हराया था। ग्रुप ए में शीर्ष पर कौन रहता है, इसका पता सोमवार को चलेगा जब भारत का सामना ब्राजील से और अमेरिका की भिड़ंत मोरक्को से होगी। ब्राजील और अमेरिका के बीच मुकाबला बराबरी की टक्कर का रहा जिसमें अमेरिका का गेंद पर दबदबा रहा और उसने प्रतिद्वंद्वी गोल में ज्यादा शॉट लगाए। ‘कॉनकाकाफ’ चैंपियन अमेरिका ने 19 शॉट जबकि दक्षिण अमेरिकी चैंपियन ब्राजील ने 15 शॉट लगाए। मैच में दोनों गोल पहले हाफ में चार मिनट के अंतर पर हुए। निकोलट कियोर्पेस ने अमेरिका को 33वें मिनट में बढ़त दिलाई जिसके बाद कैरल 37वें मिनट में ब्राजील को बराबरी पर ले आईं।

Related Articles

Back to top button