ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

15 साल का करार 4 साल में खत्म, प्राधिकरण ने कहा नहीं किए काम

नोएडा: सेक्टर-33ए शिल्प हॉटनोएडा के सेक्टर-33ए में चल रहे बुनकर एवं शिल्प हाट का संचालन करने वाली कंपनी का कांट्रैक्ट प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया है। शिल्प हाट को मैसर्स आईटीई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालित कर रही थी। अब सिर्फ 30 अक्तूबर तक कंपनी के पास शिल्प हाट चलाने की अनुमति होगी, तब तक प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया के जरिए नई कंपनी का चयन करेगा।नोएडा शिल्प हॉट में बिकता सामान15 साल का था कांट्रैक्टनोएडा प्राधिकरण ने करीब चार साल पहले आईटीई कंपनी को शिल्प हाट चलाने का जिम्मा दिया गया था। यह 15 साल के लिए दिया गया था। संचालन का जिम्मा दिए जाते समय नोएडा प्राधिकरण व कंपनी के बीच एमओयू हआ था जिसके तहत कई स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत कंपनी को करने थे लेकिन वो अभी तक नहीं कर पाई।शिल्प हॉट में कालीनइस मामले में चल रही था जांचस्थायी दुकानों और अन्य कार्य पूरे नहीं होने के चलते सीईओ ने इस पर जांच के आदेश दिए थे। जिसकी जांच ओएसडी स्तर के अधिकारी कर रहे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के साथ कांट्रैक्ट को निरस्त कर दिया गया है।नोएडा शिल्प हॉटकांट्रैक्ट निरस्त करने की ये रही बड़ी वजहविभिन्न राज्यों तथा प्रदेशों के खाद्य पदार्थ को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए यहां स्टॉल लगवाए जाने थे।ओपन एरिया में लोगों के बैठने की व्यवस्था की जानी थी।परिसर में एम्फीथिएटर और लाइव ट्रेनिंग डिस्प्ले एरिया का संचालन नहीं किया गया।यहां शिल्पियों को स्थायी दुकानों का अलाटमेंट किया जाना था।लाइट एंड लेजर शो की शुरुआत नहीं कीशिल्प हाट की ब्रांडिंग नहीं की गई।फैशन शो, परफोर्मिंग आर्टस एवं विभिन्न कला आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित नहीं की गई।ब्लॉक सी में प्रथम तल पर दुकानों को किराए पर नहीं देना और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में कमी भी ठेका निरस्त होने का कारण बनी।

Related Articles

Back to top button