ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पाकिस्तान में पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में बलूचिस्तान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मस्जिद से वापस आते वक्त उनपर हमला कर गोली मारी गई है।यह हादसा पाक के अशांत इलाके बलूचिस्तान प्रांत के खारान में हुआ है।हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व न्यायाधीश हमले में बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनके शरीर पर कई गोलियों के घाव मिले हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि गोलीबारी की इस वारदात में दो अन्य लोग भी गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यायाधीश को टारगेट कर किए गए इस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।खारन को बलूचिस्तान प्रांत के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक माना जाता है। यह इलाका सरकार के खिलाफ काम कर रहे विद्रोहियों और उग्रवादियों द्वारा चल रहे आतंकी अभियान की चपेट में है।यहां पिछले एक साल में सुरक्षा अधिकारियों, प्रतिष्ठानों, विदेशी नागरिकों और अन्य प्रांतों के स्थानीय लोगों पर घातक हमलों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले दिन में, मस्तुंग में एक रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, जिसका लक्ष्य स्पष्ट रूप से एक हाई प्रोफाइल आदिवासी नेता और राजनेता था, जो बाल-बाल बच गए थे।

Related Articles

Back to top button